गोंडा, अप्रैल 4 -- गोण्डा, संवाददाता। बेवफाई के शक और पैसों की मांग ने एक युवती की जान ले ली। आरोपी ने रील बनाने का झांसा दिया और युवती को गन्ने के खेत में बुलाया। हाथ बांधे और चाकू से गला रेत दिया। कोतवाली देहात के भीटी भदवल गांव के इस सनसनीखेज हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी अरुण कुमार पुत्र बैजनाथ कुम्हार, निवासी चौगाई, थाना काराकाट गोड़ारी, जिला रोहतास, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया। भीटी भदवल निवासी अशोक कुमार की बीस वर्षीय बेटी शीला 29 मार्च को दोपहर घर से निकली थी। वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद सोमवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गुरुवार को घर से तीन सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में शव मिला। आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। एसपी ने घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.