रामपुर, मार्च 31 -- शाहबाद। रामगंगा नदी के ढकुरिया घाट पर सोमवार दोपहर रील बनाने के चक्कर में डी-फार्मा का छात्र गहरे पानी में डूब गया। वह अपने फुफेरे भाई और उसके दिल्ली से आए दोस्तों के साथ नहाने गया था। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों ने देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का सुराग नहीं लग सका। अब तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है। नगर के मोहल्ला खटपुर निवासी फिरोज के भाई इमरोज की शनिवार को शादी थी। फिरोज दिल्ली में रहकर बेल्डिंग का काम करता है। निकाह और वलीमे की दावत के बाद फिरोज अपने दिल्ली से आए दोस्तों कमाल, सलमान और लाला के साथ रामगंगा नदी घूमने गया था। साथ में उसका ममेरा भाई मोईश उर्फ मोनू (19) पुत्र आले नबी भी था। घाट पर कुछ देर फोटो सेशन के बाद पांचों युवक नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान मोईश रील बनाने के लिए गहरे पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.