रील बनाने के चक्कर में यूपीएसएसएफ जवान की ले ली जान, एयरपोर्ट पर तैनात था जवान
श्रावस्ती, अगस्त 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। रील बनाने के चक्कर में सोमवार को श्रावस्ती एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात यूपीएसएसएफ के जवान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में जवान व बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी इकौना लाया गया जहां चिकित्सक ने जवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक को भिनगा रेफर किया गया, जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है।
दुर्घटना का विवरण 2019 बैच के अम्बेडकर नगर जिले के थाना कटका के ग्राम एकडल्ला पोस्ट चकिया निवासी चंदन कुमार (30) पुत्र राम आसरे यूपीएसएसएफ में आरक्षी के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी मौजूदा समय करीब दो वर्ष से नवीन मार्डन पुलिस थाना श्रावस्ती के श्रावस्ती एयरपोर्ट पर थी। सोमवार को वह एयरपोर्ट गेट के सामने अपने ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी बीच गोंडा के पृथ्वीनाथ महाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.