चंदौली, फरवरी 5 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मोबाइल से रील बनाने के चक्कर में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गया। इसके चलते युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाने के रामपुर ढबही एकली निवासी 22 वर्षीय मनीष कुमार अपने भांजा काकरवा निवासी 12 वर्षीय संजीत पुत्र दिनेश के साथ बाइक से सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर रिश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.