खगडि़या, मार्च 28 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव स्थित फोरलेन ओवरब्रिज के पास रील बनाने के चक्कर मे बाइक के धक्के से एक पशुपालक की शुक्रवार की शाम घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृत पशुपालक खीराडीह गांव निवासी स्व. एतवारी यादव का 55 वर्षीय पुत्र कैलाश यादव उर्फ़ कैलू यादव बताया ज रहा है। वही घायल बाइक चालक जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव निवासी त्रिभुवन यादव का पुत्र 23 वर्षीय आयुष कुमार बताया जा रहा है। घायल का प्राथमिक उपचार सीएचसी में कर स्थिति गंभीरदेख रेफर कर दिया गया। यह घटना रिल्स बनाने के दौरान घटने की बात कही जा रही है क सीएचसी पहुंचकर पुलिस मामले की जांच की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम कैलाश यादव उर्फ़ कैलू यादव गंगा घाट अगुव...