जौनपुर, दिसम्बर 31 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने और व्यूज बढ़ाने लिए रील बनाना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। ये पांचों दो बाइकों पर सवार होकर चलती बाइक से रील बना रहे थे, उसी समय गिरकर घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बतायी। घटना चंदवक थाना क्षेत्र के सिघौना गांव के समीप हुई। थाना क्षेत्र के मड़ार गांव निवासी 17 वर्षीय हर्ष उपाध्याय और लबेरूआ गांव निवासी 16 वर्षीय विश्वास सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर तराव से सिधौनी गांव की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक चलते समय रील बना रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.