बिजनौर, मई 3 -- चंदक/मंडावर। रिश्तेदारों में घूमने आये पांच युवक रविवार की दोपहर गंगा पर पहुंचे और तीन गंगा में नहाने लगे, जबकि उनके दो साथी मोबाइल कैमरे से रील बनाने लगे। गहरे पानी में पहुंचे तीनों युवक गंगा में डूबने लगे। बाहर रील बना रहे उनके दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर सब्जी प्लेज पर काम कर रहे किसानों व मजदूर घटना की और दौड़े तथा बामुश्किल तीनों युवकों को बचाया। उत्तराखंड राज्य के अलग अलग गांव निवासी युवक सुशील, सौरभ, शिवकुमार, रोहित, शेट्टी थाना मंडावर क्षेत्र के गंगा के उसपार गांव रामसहाय वाला के सामने गंगा में नहाने पहुंचे। जिसमें से तीन सुशील, रोहित, शेट्टी गंगा में नहाने लगे जबकि दो दोस्त सौरभ, शिवकुमार मोबाइल कैमरे से गंगा में नहा रहे दोस्तों की रील बनाने लगे। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे दो सगे भाई, एक को बचाया, दूसरा लापता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.