गोरखपुर, अप्रैल 27 -- जैतपुर, हिदुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के बरवार गांव के पास शनिवार की शाम राप्ती नदी में नहाने गया किशोर रील बनाने के चक्कर में डूब गया था। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद डूबने वाली जगह से पांच सौ मीटर दूर उसका शव बरामद किया। राजघाट थाना क्षेत्र के रहमतनगर निवासी शाबिब रहमान का 16 वर्षीय लड़का फूजैल रहमान अपने छोटे भाई अरहम रहमान और दो अन्य दोस्तों के साथ बरवार गांव के पास नदी में नहाने गया था। जहां रील बनाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- नहाने समय किशोर राप्ती नदी में डूबकर लापता, तलाश जारी रविवार की सुबह से किशोरी की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद नदी से उसका शव बरामद किया। फूजैल रहमान ने बीते दिनों हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उस...