मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रील बनाने के चक्कर में मंगलवार को दरभंगा के एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ढोली स्टेशन के पास वह सिग्नल पोल से टकरा गया। घटना की जानकारी उसके साथ यात्रा करने वाले साथियों ने युवक के परिजनों को दी। वहीं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मोहमदपुर टेकतार गांव निवासी सुरेंद्र पासवान का पुत्र विवेक कुमार (17) दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से घर जा रहा था। इस दौरान बोगी के गेट पर लटक कर वह अपने मोबाइल फोन से रील बना रहा था। तभी ढोली स्टेशन के पास वह सिग्नल पोल टकरा गया और ट्रेन से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवेक के साथ सफर करने वाले साथियों ने उसके परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.