नई दिल्ली, मार्च 17 -- पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में एक 28 साल के की जान चली गई। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। घटना सोमवार को दल्लूपुरा गांव में हुई, जब पवन अपने चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल के साथ वीडियो शूट कर रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पवन पिस्तौल में मैगजीन डालते और उसे लोड करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान पिस्तौल से गोली चल गई और सीधे उसके सीने में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के समय पवन का चचेरा भाई हिमांशु कैमरा संभाल रहा था और वही उस हथियार का मालिक भी था। वीडियो में हिमांशु को पवन को पिस्तौल सावधानी से संभालने की सलाह देते और गोली न चलाने की चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, वीडियो र...