रील बनाने का क्रेज एक्सप्रेसवे पर मौत को दावत दे रहे युवा
शामली, जुलाई 11 -- तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हुआ है।वहीं शुक्रवार दोपहर को कुछ देर के लिए बारिश थमते ही युवाओं का एक गंभीर रूप देखने को मिला। रील बनाने और सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स-कमेंट्स बटोरने के जूनून में युवा अपनी जान की परवाह किए बिना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उतर आए। जहां भीषण गर्मी के चलते घरो से बाहर निकलना मुश्किल भरा हो गया था। तो तीन दिनो से हुई लगातार बारिश ने गर्मी से राहत दी।शुक्रवार दोपहर जैसे ही बारिश रुकी, कई युवा गांव हसनपुर लुहारी खयावडी कट और एक्सप्रेसवे के मुख्य रास्तों के किनारे बाइक खड़ी कर रील बनाने लगे। इस दौरान वे चलती गाड़ियों के सामने आकर वीडियो शूट कर रहे थे। तो कुछ एक्सप्रेसवे की रेलिंग पर खतरनाक स्टंट करते दिखे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद तेज हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.