लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- शहर से सटे गांव सुआगाढ़ा निवासी अंश की मौत के मामले से कथित तौर पर जुड़ा एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक से तमंचा लोड करते समय गोली चल गई। दावा किया गया कि यह वीडियो अंश का है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सदर कोतवाली के सुआगाड़ा निवासी अनिल कुमार झा ने पुलिस को दी तहरीर में घटना में शामिल दो दोस्तों को नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक 30 मार्च शाम आठ बजे अंश झा को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से अंश घर नहीं लौटा। परिजन लगातार उससे संपर्क में थे। बातचीत के दौरान अंश ने परिजनों से गोली लगने की बात छुपाए रखी। वहीं दोस्तों ने भी कुछ नहीं बताया। 31 मार्च की दोपहर अंश की तबियत खराब होने की बात पता चली ...