फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- कंपिल, संवाददाता। दिल्ली में रहकर काम करने वाले एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव शाहपुर गंगपुर में कोहराम मच गया। मृतक की कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी रामसेवक का 18 साल का पुत्र शिवम कठेरिया दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन के पास रहकर वॉटर बॉय का काम करता था। मृतक के भाई विजय राम के अनुसार, मंगलवार रात वह नरेला रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल पर रील बना रहा था। इसी दौरान वह किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मां कुसुमा का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम अपने चार भाइयों बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.