सिद्धार्थ, मई 24 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोरखपुर-बढ़नी गोंडा रेल खंड मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा देख लोग सहम गए। रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के पश्चिम बानगंगा मुख्य नहर के पास रील बनाते समय एक किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के पश्चिम बानगंगा मुख्य नहर के पास तीन युवक शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे रील बना रहे थे। ट्रेन बढ़नी की तरफ से गोरखपुर के लिए जा रही थी। इसी दौरान पटरी पर खड़ा रील बना रहा एक किशोर गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसका दोनों पैर कट गया। घटना में घायल किशोर की पहचान विक्की (17) पुत्र प्रेम बहादुर निवासी ग्राम पंचायत परसोहिया नानकार थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से मृत...