सीवान, मार्च 20 -- बड़हरिया (सीवान), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली बाजार स्थित वारसी खानकाह के समीप गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोबाइल से रील बनाते हुए तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान तेतहली बाजार के पुरानी बाजार निवासी रुस्तम अली की पत्नी नूर निशा के रूप में की गई है। बताया गया है कि नूर निशा अपने घर के पास खड़ी थीं, तभी एक ही बाइक पर सवार चार युवक मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला को जोरदार धक्का लग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.