रील प्रतियोगिता में विवेक राज ने मारी बाजी
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं और नए विश्वविद्यालयों के जरिये सकारात्मक परिवर्तन विषय पर रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए निर्धारित विषय पर रील के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं विषय की समझ का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक राज, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार गौड़ तथा तृतीय स्थान सूरज वर्मा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मेजर डॉ. अंजन त्रिवेदी, डॉ. ओंकार तिवारी, डॉ. जया सिंह एवं डॉ. विकास सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.