देवरिया, फरवरी 13 -- जिले के एक अधिवक्ता के मोबाइल नंबर को एक युवती ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वायरल कर दिया। लगातार मोबाइल पर आ रहे फोन से परेशान अधिवक्ता को कुछ देर बाद असली वजह पता चल पाया। इस मामले में उन्होंने केस दर्ज कराया है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। एक अधिवक्ता की एक युवती मुवक्किल है। वह सोशल मीडिया एकाउंट चलाती है। एकाउंट पर एक दिन रील के साथ ही इनका मोबाइल नंबर भी डाल दिया गया। साथ कुछ ऐसे भी शब्द लिख दिए गए, जिसके चलते लगातार उस पर फोन आने लगा। फोन आने से परेशान अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.