कुशीनगर, जून 18 -- बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जो एक रील क्रियेटर महिला ने जान जोखिम में डालकर बनाया था। अब वह महिला जीआरपी की जांच के घेरे में आ गयी है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल वीडियो नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की निवासी रील क्रियेटर महिला ने तीन दिन पूर्व जिला महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र स्थित घुघली रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन के बगल में दौड़ते हुए भोजपुरी का चर्चित गाने पर जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाना गया है। ‌वीडियो में दिख रहा है कि घुघली रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन तेज रफ्तार में जा रही है, रील क्रियेटर महिला ट्रेन के सटे हुए दौड़ रही है और गिरकर कलाकारी का अंदाज दिखा रही है...