भदोही, जून 7 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। रील बनाने के चक्कर में लीलाधरपुर गांव में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक चलाने के चक्कर में युवक और किशोर वाहन समेत सड़क पर गिर पड़े। दोनों के शरीर पर काफी चोटें आईं। इलाज को ट्रॉमा सेंटर औराई में भर्ती कराया गया जहां पर आराम नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के लीलाधरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अंकित कुमार गौतम अपने 16 साल के साथी शुभम गौतम के साथ बाइक से किसी काम से औराई बाजार रविवार को दोपहर बाद आए थे। दोनों वापस घर जाते समय तेज रफ्तार बाइक चलाते समय मोबाइल से रील बनाने लगे। उसी दौरान नियंत्रण बाइक से खो गया, जिसके बाद दोनों नीचे गिर पड़े और काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि शुभम के पैर में काफी चोटें आईं हैं। उसको काटन...