हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 19 -- फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शादी वाले परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, नगला भाऊ पेट्रोल पंप के सामने वाली गली निवासी 50 वर्षीय सरोज पत्नी रामवीर सिंह अपनी बहू वीरवती (26) पत्नी अवधेश के साथ बाजार गई थीं। रील बना रहे बाइकर्स ने सास-बहू को कुचला- प्रत्यक्षदर्शी परिवार में धेवते सनी की शादी होने वाली थी, जिसके लिए दोनों सास-बहू भात का सामान खरीदने गई थीं। देर शाम वे ऑटो से उतरकर रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों पर सवार युवकों ने उन्हें टक्कर ...