रील और भौकाल के लिए चेन पुलिंग का खेल..., RPF ने 9 महीनों में 2833 लोगों को दबोचा
प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 7 -- UP News: रील बनाने का शौक अब ट्रेन यात्रियों और रेलवे के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कानपुर सेंट्रल पर जनवरी से सितंबर के बीच अकारण चेन पुलिंग के आरोप में पकड़े गए 397 लोगों में 224 ऐसे थे, जिन्होंने महज रील बनाने या भौकाल दिखाने के लिए ट्रेन की चेन खींची। इनको जेल जाना पड़ा। प्रयागराज मंडल में इस अवधि में कुल 2833 लोग अकारण चेन पुलिंग में पकड़े गए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के मुताबिक, ट्रेनों में अकारण चेन पुलिंग रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय फोर्स भी मुस्तैद रहती है। आरपीएफ कानपुर पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि कई बार यात्री मजबूरी में चेन खींचते हैं, लेकिन कुछ लोग भौकाल दिखाने या रील बनाने के लिए जानबूझकर ऐसा करते हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.