प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए एक ऐसा अवसर प्रदान किया है जिसके जरिए 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार जीता जा सकता है। इन्फ्लुएंसरों को राष्ट्रीय फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में वंदे मातरम् फ्रेम्स पर आधारित रील, एआई फिल्म और लघु फिल्म बनानी होगी। इसके लिए मंत्रालय की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) को 500 प्रविष्टियां अपने केंद्र के जरिए अपलोड करानी होगी।मंत्रालय ने देश के अपने सभी सांस्कृतिक केंद्रों को 500-500 प्रविष्टियां वेबसाइट vandemataram150.in भेजने का निर्देश दिया है। जिसकी अंतिम तिथि 31 मई है। निर्देश मिलने के बाद एनसीजेडसीसी प्रशासन की ओर से प्रयागराज के इन्फ्लुएंसरों से संपर्क किया जा रहा है।तीन यह भी पढ़ें- च...