रील्स बनाने के दौरान बूढ़ी गंडक के संगम घाट पर डूबा युवक, मौत
समस्तीपुर, मई 27 -- खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के पीरकपुर गांव स्थित संगम घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरी पंचायत के वार्ड बारह स्थित सिरोपट्टी गांव निवासी राजेश राम के 22 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश राम के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश बुधवार को अपने कुछ सहयोगियों के साथ पीरकपुर स्थित बूढी गंडक नदी के संगम घाट पर नहाने गया था। जहां वो पानी में मोबाइल से रिल्स बना रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। नदी में अत्यधिक पानी होने के कारण वह डूबने लगा। डुबते देख सहयोगियों ने शोर मचाया शुरू किया। शोर की आवाज सुनकर लोग नदी घाट पर पहुंचे। हालांकि उससे पहले ही युवक नदी में डूब चुका था। यह भी पढ़ें- वीरपुर पोखरा में डूबने से किशोर की मौतघटनास्थल पर भीड़ जुटी स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.