लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- निघासन सिविल बार एसोसिएशन के शपथग्रहण समारोह में मंगलवार को एक कवि गोष्ठी भी की गई। इसमें लखीमपुर से आए और क्षेत्रीय कवियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि एसीजेएम प्रदीप कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि निघासन जेएम देवांशु सैनी ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर व दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। युवा कवयित्री प्रियांशी बरनवाल की वाणी वंदना के बाद लखीमपुर के कवि कमल पांडे ने ओज की कविता सुनाई- राणा का पौरुष शिवा का शौर्य हैं हम, शत्रु विनाशक चंद्रगुप्त मौर्य हैं हम। लखीमपुर के संदीप कटियार ने युवतियों को रील बनाने पर सलाह देते हुए कहा- मां बाप की इज्जत को यूं न वायरल करो, गर डांस ही करना है तो आफिशियल करो। पापा की परियों बात मेरी गौर से सुनो, रीलें बहुत बना चुकीं, कुछ तो रियल करो।अधिवक्ता कवि मुनेश पांडे ने पढ़ा- मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.