रीलबाजों पर पुलिस का एक्शन, स्टंट का वीडियो वायरल होने पर युवक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना
महाराजगंज, मई 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया पर लाइक व फॉलोअर्स बटोरने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले रीलबाजों पर पुलिस का हंटर चला है। नौतनवा क्षेत्र में चलती स्कॉर्पियो की खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने पचास हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। एसपी के निर्देश पर स्कॉर्पियो को भी सीज कर दिया गया है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था। वीडियो में नौतनवा के मुख्य मार्ग पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो दौड़ रही थी। एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर फिल्मी अंदाज में स्टंट कर रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। सर्विलांस व स्थानीय मुखबिरों की मदद से वाहन और युवक की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.