पटना, मार्च 7 -- Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व विभाग ने सभी कर्मियों और पदाधिकारियों की नई आचार संहिता तय कर दिया है। पत्र जारी कर सीमा पार करने वालों को कार्रवाई की हिदायत दी है। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी करना या रील बनाना अंचलाधिकारी या राजस्व सेवा के अधिकारियों को भारी पड़ेगा। विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने इस बाबत पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि कोई भी सरकारी सेवक किसी रेडियो प्रसारण में गुमनाम, छद्मनाम या अपने नाम से किसी अन्य व्यक्ति के नाम से प्रकाशित लेख या समाचार पत्रों में प्रेषित पत्रादि के साथ ही किसी सार्वजनिक कथन में ऐसा कोई तथ्य या विचार व्यक्त करेंगे जो केंद्र या राज्य सरकार की किसी प्रचलित य...