रीमा के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर, मई 19 -- बागेश्वर । रीमा क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। जंगल गए महिलाओं ने पेड़ से युवक को लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना रीमा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसओ नरेंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हिमाल बोहरा पुत्र दल बहादुर, निवासी मस्ता, नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमाल बीटेक का छात्र था और वह करीब तीन, चार दिन पहले बागेश्वर आया था। रीमा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। यह भी पढ़ें- रीमा के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी उनके द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.