रीबोर के नाम पर हो गया खेल, हैण्डपम्प से नही निकल रहा है पानी
इटावा औरैया, मई 30 -- चकरनगर, संवाददाता। गांव चकरपुरा व भरेह के बीच इमली बाबा के टीले के नीचे रोड पर एक इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प पिछले साल लगवाया गया था। लगने के बाद से उसमें पानी नहीं निकला लेकिन फिर भी रीबोर करवाकर एक पुराने इण्डिया मार्का हैंडपम्प का सामान लगा कर उसका पेमेंट निकाल लिया गया। गांव भरेह निवासी विमल कुमार ने बताया कि जबसे हैण्डपम्प लगा है उससे आज तक पानी नही निकला है, और न ही कोई उसे आज तक देखने आया है। गांव चकरपुरा के अशोक कुमार ने बताया कि हैण्डपम्प के पाइप खराब होने पर सीधे रीबोर दिखाया जाता है जबकि जो पाइप खराब हो गए उन्हें बदला भी जा सकता है, लेकिन प्रधान व सचिव रीबोर करवाकर मोटी रकम वसूलते है, इसका सामान उसमे व उसका इसमें सामान डालकर उसे रीबोर दिखाकर करीब 58000 हज़ार रूपये तक पेमेंट पंचायत से निकाला जा रहा है। यदि री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.