औरैया, अप्रैल 21 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम इकबालपुर में भूसा बनाने के दौरान रीपर मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। ग्राम इकबालपुर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि गांव के रोशनलाल और सेंगनपुर निवासी लला खान ने साझेदारी में गेहूं की फसल की थी। हार्वेस्टर से कटाई के बाद किसान रीपर मशीन से भूसा बनवा रहे थे। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी पास के खेत में गिर गई, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर की चिंगारी से धधकी खेतों की मेहनत, आंखों के सामने जली फसल मौके पर मौजूद किसानों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी देर बाद आग पर काब...