मधेपुरा, मार्च 8 -- कुमारखंड। जहां चाह वहां राह वाली कहावत को चरितार्थ कर अपनी जिंदगी को बदलने वाली प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत के टिकुलिया की रूपलाल यादव की पत्नी रीना देवी आज खुद को आत्मनिर्भर कर लिया है। शुरूआत में रीना देवी का जीवन बहुत ही कष्टदायक थी। एक फुस का घर में रह रही थी। रीना देवी मजदूरी करके अपना परिवार चलाने लगी। जीविका सीएम दीदी के काफी समझाने पर वह शिवम् जीविका समूह में जूड़ी। लगभग 3 महीने बाद समूह से 500 रू कर्ज लेकर बिस्कुट, कुरकुरे और पापड़ बेचने का काम करने लगी। फिर 500 रू कर्ज वापस करके 2500 रू कर्ज लेकर दुकान में पूंजी लगाई। छोटा सा दुकान अच्छा चलने के कारण पुनः वह 2500 रू कर्ज वापस करके 20000 कर्ज लेकर दुकान में पुंजी लगाई। किराना दुकान काफी अच्छा चलने के कारण कर्ज वापस करके फिर से 50000 रू कर्ज लेकर किर...