रीड ए थॉन में छात्रों व शिक्षकों ने पढ़ीं मनपसंद किताबें
धनबाद, सितम्बर 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में रीड ए थॉन (सामूहिक पठन-पाठन कार्यक्रम) मेरे शब्द, मेरी कहानी का आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक छात्रों व शिक्षकों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर अपनी पसंद की पुस्तक, कहानी, बाल साहित्य, समाचार पत्रों का सामूहिक पठन किया। डीईओ अभिषेक झा, एपीओ आशीष कुमार मंगलवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले के विभिन्न स्कूलों में यह आयोजन हुआ। वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय जगजीवन नगर में रीड ए थॉन का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप वाजपेयी, सहायक शिक्षक पिंकी कुमारी, चंदन दूबे, शालिनी सिन्हा, आभा कुमारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जिले के सभी स्कूलों में 30 मिनट तक बच्चों ने साथ बैठकर पढ़ीं किताब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.