अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रशासन के लगातार प्रयास के बाद चाईनीज मांझे से होने की घटनाओं पर लगाम नहीं लग सकी है। चाईनीज मांझे से लोगो के घायल होने का मामला सामने आता रहता है। शनिवार को रीडगंज फ्लाईओवर में चाइनीज मांझे से एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगो में चाईनीज मांझे पर लगाम न लग पाने की चर्चा हो रही है। चाईनीज मांझे से घायल महिला ने एक अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराया। मांझा उसके गले में लगा। हालांकि इससे उसके गले में हल्का सा कट लग गया। जिससे वह गम्भीर नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार की शाम लगभग छह बजे महिला विजय लक्ष्मी रीडगंज फ्लाईओवर से जा रही थी। इस दौरान कहीं से चाइनीज मांझा से उसके गले पर कट लग गया। पहले भी इस फ्लाईओवर पर इस तरह के हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.