रुद्रपुर, मई 31 -- खटीमा। खटीमा स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा शनिवार को चकरपुर बाईपास के पास श्रद्धालुओं के लिए लंगर और मीठे शर्बत की व्यवस्था की गई जिसमें विधायक भुवन कापड़ी ने लंगर में सेवा दी और लंगर छका।गुरुद्वारा कमेटी प्रतिवर्ष मेले के दौरान रीठा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन करती है। जिसमें सैकडो श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिलती है।बता दे कि उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला 29 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाता है। यह मेला सिख समुदाय और श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के आसपास बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा,रमनदीप सिंह,गुरदेव खिंडा,जगजीत सिंह मल्ली सहित अनेक...