चम्पावत, जून 29 -- योगेश, चम्पावत। लधियाघाटी के रीठासाहिब में एक्सरे सुविधा मिल सकेगी। चौड़ामेहता अस्पताल में टेक्निशिनयन की तैनाती कर दी गई है। एक्सरे सुविधा मिलने से ग्रामीण बाहरी क्षेत्र की दौड़ लगाने से बच सकेंगे। लधियाघाटी की बड़ी आबादी को अब एक्सरे के लिए बाहरी क्षेत्र की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां एक्सरे तकनीशियन की तैनाती कर दी गई है। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि लधिया घाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता में एक्सरे तकनीशियन मयंक ओली की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- रीठासाहिब में मिलेगी एक्सरे की सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...