चम्पावत, फरवरी 23 -- चम्पावत, संवाददाता। रीठासाहिब क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ऑनलाइन पढ़ाई और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण इंद्रा कुलियाल के नेतृत्व में डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और सिंग्नल की समस्या के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनाने, आनलाइन बैंकिंग सेवाओं के साथ ही बच्चों की आनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो रही है। कभी कभी जरूरी मैसेजों को जवाब भी नेटवर्क की कमी के कारण नहीं दिया जा पाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.