रीठासाहिब जोड़ मेले में नदी के बीच फंसे 50 श्रद्धालु, सभी रेस्क्यू
चम्पावत, मई 31 -- सतीश जोशी चम्पावत। श्री रीठासाहिब गुरुद्वारे में आयोजित जोड़ मेले के दौरान लधिया और रतिया नदियों के संगम पर स्नान कर रहे 50 से अधिक श्रद्धालु अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने सभी श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ा हादसा टाल दिया। जानकारी के अनुसार रविवार अपराहन 11 बजे के करीब संगम क्षेत्र स्थित कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए आ-जा रहे थे। इसी बीच क्षेत्र में हुई बारिश के कारण लधिया और रतिया नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यह भी पढ़ें- रीठा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगाया लगाया गया लंगर,विधायक ने लंगर में दी सेवा,लंगर छका। देखते ही देखते करीब 50 से 60 श्रद्धालु नदी के बीच फंस गए। बढ़ते जलस्तर के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.