रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव 'रीझ-रंग 2025-26' का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मोरहाबादी परिसर में आयोजित इस महोत्सव का आगाज एक भव्य सांस्कृतिक परेड से हुआ, जिसमें कला, संस्कृति और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुलपति डॉ. डीके सिंह और डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश साहू ने दीक्षांत मंडप से सांस्कृतिक परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह परेड विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से गुजरती हुई आर्यभट्ट सभागार पहुंची, जहां औपचारिक उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। सांस्कृतिक परेड में मारवाड़ी कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, जेएन कॉलेज, निर्मला कॉलेज, बिरसा कॉलेज (खूंटी), आरएलएसवाई कॉलेज, टीआरएल विभाग और केओ कॉलेज (गुमला) सहित कई संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.