मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा में एक घंटे पहले तक ही केंद्रों पर प्रवेश मिला। रीजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। हालांकि, परीक्षार्थियों ने इसे स्कोरिंग वाला सेक्शन बताया। रविवार को जिले में 22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा हुई।परीक्षा दो पालियों में थी। पहली पाली में 10 बजे से आयोजित परीक्षा को लेकर 8 से 9 और दूसरी पाली में 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र का स्तर कठिन था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवा...