बगहा, मार्च 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत होने वाली छात्रवृत्ति की परीक्षा बुधवार को जिले के नौ परीक्षा केदो पर आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। सुबह से ही अभिभावक अपने स्कूल के बच्चों को परीक्षा केंद्र के पास लेकर पहुंचे। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया गया।पहली पाली सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली दोपहर एक बजे से दोपहर 2.30 बजे तक हुई। प्रथम पाली में 90 अंकों का 90 मिनट में मेंटल एबिलिटी टेस्ट से संबंधित सवाल पूछे गए। जिसमें गणित एवं रिजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जबकि द्वितीय पाली में भी 90 अंकों का सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं गणित विषयों की परीक्षा ली गई।परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि गणित और विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.