रीजनिंग और गणित के प्रश्नों ने किया परेशान
आजमगढ़, जून 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा जिले में तीसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बुधवार को भी 14 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने रिजनिंग और गणित के सवालों को कठिन बताया। अंतिम दिन 2342 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीन दिनों तक चली भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच, बायोमैट्रिक सत्यापन और दस्तावेजों का मिलान कर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी विषय के अधिकांश प्रश्न सीधे और सरल थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय नहीं लगा। सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन में संविधान, मौलिक अधिकार, उत्तर प्रदेश विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.