लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में शुक्रवार को दो दिवसीय बालिका वर्ग की रीजन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में यूपी और उत्तराखंड के 80 जवाहर नवोदय विद्यालयों की टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता से चयनित बच्चे नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार ने शुक्रवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही मशाल जलाकर व ट्रैक पर खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का आगाज किया। शुभारंभ अवसर पर संगीत शिक्षक एके पांडे के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दी। प्रतियोगिताओं में लख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.