रीजनल स्कूल शूटिंग में निराली ने जीता स्वर्ण
कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित सेंट जूड्स स्कूल में 17 से 19 अगस्त के बीच सीआईएससीई रीजनल स्कूल स्पोर्ट्स शूटिंग चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इसमें यशोदानगर निवासी निराली तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। शहर की युवा निशानेबाज निराली तिवारी ने सीआईएससीई रीजनल स्कूल स्पोर्ट्स शूटिंग चैम्पियनशिप में अंडर-19 बालिका वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 366 अंक प्राप्त किए। निराली का चयन दो से चार सितंबर के बीच गोरखपुर में होने वाली सीआईएससीई राष्ट्रीय स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर उनके पिता संजीव तिवारी, स्कूल की प्रबंधन समेत अन्य सदस्यों ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.