धनबाद, मार्च 18 -- लोदना ओपी पुलिस ने सोमवार की रात रीजनल वर्कशॉप से लोहा चोरी करते रंगे हाथ दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तौकीर अंसारी और संदीप शर्मा से पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है। घटना के बाद लोहा चोरों में खलबली मच गई है। घटना के संबंध में लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि तौकीर अंसारी झरिया चौथाई कुल्ही और संदीप शर्मा सुराटांड़ बस्ती का रहने वाला है। दोनों रात में रीजनल स्टोर से लोहा चोरी करने के नियत से घुसे थे। जानकारी मिलने पर जाल बिछाया गया और उन लोगों को धर दबोचा गया। उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है। इसकी छानबीन की जा रही है। घटना में जो लोग भी शामिल होंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.