रीजनल बॉक्सिंग में भानु ने जीता स्वर्ण पदक
मुरादाबाद, मई 7 -- केंद्रीय विद्यालय आगरा की रीजनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन मेरठ में किया गया। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद के खिलाड़ी भानु प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग के 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में भानु प्रताप सिंह ने केंद्रीय विद्यालय मथुरा के नवीन खान को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में उन्होंने केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन मेरठ के दक्ष सिंह नेगी को पहले ही चक्र में आरएससी के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भानु प्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजीव गोयल, महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजीत अग्रवाल आदि ने बधाई दी। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.