रीजनल के साथ जिला टॉपरों का हुआ सम्मान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 के विजेताओं को स्कूल-कालेजों में समारोह पूर्वक सम्मानित किया जा रहा है। इन मेधावियों को हिन्दुस्तान की ओर से प्रदान की गई चेक प्रबंधक व प्रधानाचार्य सौंप रहे हैं। साथ ही शाबाशी भी दे रहे हैं। शहर के अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक विक्की अजमानी ने ओलंपियाड के रीजनल टॉपर सौरव उपमन्यु को चेक प्रदान की। इसके अलावा जिला टॉपर इसी स्कूल की छात्रा आशिर्या कीर्ति, वेदांश खत्री, आव्या, अनुशा परमार और किंजल त्रिवेदी को भी उन्होंने हिन्दुस्तान की ओर से आए चेक दिए। छात्र-छात्राओं को शाबाशी देते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल लेविल के ओलंपियाड में शामिल होकर स्थान बनाना एक गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: ओलम्पियाड के मेधावियों का सम्मान उधर रघुवर दयाल इंटर कॉलेज मकसूदपुर में जिला टॉपर शिवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.