रीजनल कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत आठ पदक जीते
गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। सीआईएससीई की रीजनल कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। इसमें से तीन का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह सभी छात्र नंदग्राम स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी के छात्र हैं। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, कानपुर में आयोजित हुई। इसमें 12-13 जोन के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें सेंट जोसेफ एकेडमी के 15 छात्र शामिल हैं। इनमें से आठ ने पदक जीतकर स्कूल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रीजनल प्रदर्शन दर्ज किया। अनमोल वर्मा और अमन वर्मा ने अंडर-14 बालक वर्ग में, वहीं लावण्या त्यागी ने अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यश, द्राक्षा चौहान और प्रियांश सागर ने रजत पदक जीता है, जबकि दिव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.