सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- सीतामढ़ी/रीगा। बिहार एसटीएफ की सूचना पर सीतामढ़ी पुलिस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने टीम ने रीगा थाना क्षेत्र के संग्राम फंदह गांव में छापेमारी एक घर से एक करोड़ 67 लाख रुपये के 334 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संग्राम फंदह गांव निवासी घर का मालिक जय नारायण महतो के रूप में की गयी है। जबकि, उसका पुत्र रोशन कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करोड़ों की यह खेप कहां से आई और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

पुलिस की प्रेसवार्ता एएसपी सह एसडीपीओ सदर आशीष आनंद ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को संग्राम फंदह गांव में जयनारायण महतो और उसके पुत्र रोशन कुम...