रीगा में महिला शिक्षिका पर हत्या का आरोप
सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- रीगा। क्षेत्र की रेवसी पंचायत स्थित रामानुज उच्च विद्यालय प्रांगण में अवस्थित आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 19 सितंबर को एक नाबालिग छात्रा का शव फंदे से झूलता मिला था। मामले में उसके पिता रामनंदन सहनी ने थाने में आवेदन देकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक महिला शिक्षिका को आरोपित किया है। आवेदन में बताया गया है कि महज दो माह पूर्व उनकी पुत्री रजनी कुमारी का नामांकन विद्यालय में कराया गया था। 18 सितंबर को निशा भारती द्वारा मारपीट और गाली-गलौज कर उसे विद्यालय से निकाल दिया गया। इसके बाद रेवसी के धनुषी टोला निवासी उनकी बहन के घर उनकी पुत्री चली गई। बहन द्वारा काफी समझाने के बाद 19 सितंबर को करीब 12 बजे उनकी पुत्री को दोबारा विद्यालय पहुंचाया गया। उसी दिन करीब दो बजे उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनकी पुत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.