सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- रीगा/बथनाहा। थाना क्षेत्र के रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत संग्राम फंदह गांव के वार्ड 18 में रविवार की देर रात विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। फंदे से झूलते शव को देखकर सनसनी फैल गई। महिला की पहचान गांव के ही हरिकिशोर साह के करीब 22 वर्षीय पत्नी कल्पना कुमारी के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को अंतिम संस्कार करने के लिए मायके वालों को सौंप दिया। इसके बाद मृतका कल्पना के मायके पक्ष के परिजन शव को सहियारा थाना क्षेत्र माधोपुर मुशहरवा गांव लाया। वहीं घटना के बाद मृतका के पति, ससुर व सास सहित घर के सभी सदस्य फरार हो गए। घटना के बाद विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दोषिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.