सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- रीगा,.। कुसमारी-बसन्तपट्टी पथ के सिंघोंरवा गांव के समीप स्थानीय पुलिस द्वारा बाइक सहित एक युवक को प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवहर जिला अंतर्गत पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव निवासी जय भद्र झा के पुत्र जय मंगल झा के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवक के पास से 250 ग्राम चरस एवं दो कारतूस बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार युवक को बाइक सहित जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिसेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर सिंघोरवा चौक के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान उक्त युवक को चरस व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास का जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.